प्रकृति ने दी मुझे गोद ऐसी ,
की सांस लेने में भी हुआ है कष्ट मुझको ,
चारों तरफ है अंधेरा - अंधेरा ,
सड़न गलन और बू है घनेरा ,
बताऊँ मैं कैसे जीवित रहा ?
दिन रात संघर्ष करता हुआ ,
उठ खड़ा सरोवर पंक में , मुस्कुराता हुआ ,
कर नमन सूर्य की पहली किरण को ,
खिलखिलाकर हंसा मैं देख भ्रमर को ,
मैं अंधेरे जीत चुका हूँ ,
जग को यह बता चुका हूँ ,
गर अस्तित्व को बनाये रखना है ,
तो सतत संघर्ष करते रहना है .
प्रगति तो तुम तभी कर सकोगे ,
जब तुम स्वयं खड़े रह सकोगे ,
नहीं तो ! पंक का साम्राज्य तो होगा ही ,
और अस्तित्व खोने का डर तो होगा ही ,
इसलिये मुझे देखो, संघर्ष कर - कर के ,
मैं पंक से निकलकर अकड़कर खड़ा हूँ ,
मुस्कुरता
हुआ
हूँ .
श्रीमती उषा
की सांस लेने में भी हुआ है कष्ट मुझको ,
चारों तरफ है अंधेरा - अंधेरा ,
सड़न गलन और बू है घनेरा ,
बताऊँ मैं कैसे जीवित रहा ?
दिन रात संघर्ष करता हुआ ,
उठ खड़ा सरोवर पंक में , मुस्कुराता हुआ ,
कर नमन सूर्य की पहली किरण को ,
खिलखिलाकर हंसा मैं देख भ्रमर को ,
मैं अंधेरे जीत चुका हूँ ,
जग को यह बता चुका हूँ ,
गर अस्तित्व को बनाये रखना है ,
तो सतत संघर्ष करते रहना है .
प्रगति तो तुम तभी कर सकोगे ,
जब तुम स्वयं खड़े रह सकोगे ,
नहीं तो ! पंक का साम्राज्य तो होगा ही ,
और अस्तित्व खोने का डर तो होगा ही ,
इसलिये मुझे देखो, संघर्ष कर - कर के ,
मैं पंक से निकलकर अकड़कर खड़ा हूँ ,
मुस्कुरता
हुआ
हूँ .
श्रीमती उषा

No comments:
Post a Comment