Thursday, September 29, 2016

भागो भागो पाकिस्तानी ये कश्मीर हमारा है.

भागो भागो पाकिस्तानी ये कश्मीर हमारा है ,
घाटी घाटी दर्रे दर्रे पर अधिकार हमारा है .

एक बार तो बांटा तूने मेरे हिंदुस्तान को ,
सह गये हम आंसू पीकर लोगों के बलिदान को .
भागो भागो पाकिस्तानी ये कश्मीर हमारा है ,
घाटी घाटी दर्रे दर्रे पर अधिकार हमारा है .

आँख लगाए सन 47 से तू बैठा कश्मीर पर ,
हर बार तुझे यूँ मार भगाया हम पहुंचे लाहौर पर .
भागो भागो पाकिस्तानी ये कश्मीर हमारा है ,
घाटी घाटी दर्रे दर्रे पर अधिकार हमारा है .

जब भी हम मैत्री कर बढते, तू दुश्मन सा आये ,
हमला कर तो देख लिया , हम बाग्लादेश बनाये .
भागो भागो पाकिस्तानी ये कश्मीर हमारा है ,
घाटी घाटी दर्रे दर्रे पर अधिकार हमारा है .

कश्मीर की रटना छोड़ , तू अपना देश संभाल,
गर समझ से लिया न काम तो होगा युद्ध कराल .
भागो भागो पाकिस्तानी ये कश्मीर हमारा है ,
घाटी घाटी दर्रे दर्रे पर अधिकार हमारा है .

चीन और बम की धमकी दे तू , तो भी हम न डरते ,
की अगर गुस्ताखी , देर नहीं लाहौर -> हिरोशिमा बनते .

- श्रीमती उषा